गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: रामापुर। कटरा बाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चुर्रा मुर्रा में पंचायत सचिव अभिषेक पटेल के नेतृत्व में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सचिव और रोजगार सेवक केशराज घर-घर जाकर किसानों का पंजीकरण कर रहे हैं। इस रजिस्ट्री के माध्यम से आने वाले समय में किसानों को खाद, बीज और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा। सचिव अभिषेक पटेल ने बताया कि अभियान के तहत कम से कम 50 किसानों का सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...