गोंडा, जुलाई 9 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अनुज ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्धारित तिथियों में ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर पात्र लोगों का पंजीकरण किया जाएगा और मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियों के साथ-साथ 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल किया गया है। शिविरों के दौरान मृत अथवा स्थायी रूप से बाहर रह रहे लाभार्थियों का सत्यापन कर उनकी रिपोर्ट जनपद स्तर पर भेजी जाएगी। इसके लि...