Gonda News: गली में पेशाब करने पर भिड़े, दंपति समेत छह लोग जख्मी
गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहेड़कुआं के मजरा रघु दूबे पुरवा में गली में पेशाब करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान हुई मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सकटराम दूबे के मुताबिक 25 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर के बगल स्थित गली में पेशाब करने गए थे। इसी दौरान विपक्षी घनश्याम दूबे व राधेश्याम दूबे पुत्रगण रामनरेश दूबे तथा ठाकुर प्रसाद उर्फ पिंटू व उदय नारायण दूबे पुत्रगण घनश्याम दूबे अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे लेकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए। विरोध पर ये लोग सकटराम दूबे की पिटाई करने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनके पिता देवतादीन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.