गोंडा, नवम्बर 24 -- Gonda News: बभनान। बभनान रेलवे समपार संख्या 222-ए पार करते समय ओवरलोड गन्ना लादे ट्राले की ठोकर से मंगलवार देर शाम रेलवे फाटक टूट गया। ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्रदीप मणि त्रिपाठी ने चालक को पकड़ लिया। गेट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक बभनान-खोड़ारे मार्ग पर आवागमन ठप रहने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर महेन्द्र राव मय फोर्स ने चालक को हिरासत में ले लिया। विधिक कार्यवाही की जा रही है। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्लाइडर बूम लगाकर गेट की व्यवस्था की, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...