Gonda News: खेत में लगे झटका तार की चपेट में आने से महिला की मौत
गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: टिकरी, संवाददाता। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के हरदवा शंभूनगर में घर से निकलकर लघुशंका जा रही महिला खेत में लगे झटका करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस व हल्का लेखपाल राम नरायन बिंद को दी गयी। मंगलवार सुबह घटनास्थल पर आयी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल राम नरायन बिंद ने बताया कि बचौना पत्नी ओमप्रकाश राजभर निवासी शंभूनगर हरदवा की खेत में लगे झटका करंट से मौत होने की सूचना मिली थी। स्थलीय निरीक्षण के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी गयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: मोटर का तार जोड़ने के दौरान स्पर्शाघात से किसान की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.