गोंडा, सितम्बर 16 -- Gonda News: तरबगंज (गोंडा), संवाददाता । तरबगंज विकास खंड के परास पट्टी मझावार डीह गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे खेत में काम कर रहे किसान को सांप ने काट लिया। पीड़ित किसान उदल पासवान (36) अपने धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इससे वह मौके पर ही गिर पड़े। जानकारी मिलते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण सरवन कुमार और महेश पासवान ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया।सीएचसी पर तैनात डॉ. निकेश सिंह ने बताया कि किसान को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। मरीज को वार्ड में रखकर फ्लूइड दिया गया है। अगले 2 से 3 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। यदि लक्षण आते हैं तो एंटी स्नेक वेनम दिया जाएगा। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है।

हिंदी हिन...