Gonda News: खराब सड़कों पर फैली बजरी भी अब हो गई जानलेवा
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर की सड़कों पर पसरी बजरी और बहकर किनारे लगी गिट्टियां अब दोपहिया वाहन सवारों के लिए आफत बन गई हैं। गड्ढों से जूझ रहे शहरवासियों को अब ब्रेक लगाते ही फिसलकर गिरने का डर सता रहा है। दो दिन की बारिश ने वाहनों की रफ्तार पहले ही मंद कर दी है और सड़कों पर फैली बजरी ने हादसों की आशंका और बढ़ा दी है। एनएच अयोध्या डिवीजन के एक्सईएन ने बताया कि जल्द की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। शहर में गड्ढों का दर्द पिछले कई महीनों से बरकरार है, मगर अब नई मुसीबत बजरी बन गई है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति चौड़ी सड़कों की है। बहराइच-अयोध्या राजमार्ग के शहर के हिस्से यानी सर्कुलर रोड पर लगभग दो किलोमीटर तक गिट्टियां बहकर किनारे लग गई हैं। बताया जाता है कि इस सड़क का पिछले साल रिन्यूअल करवाया गया था, लेकिन घटिया सामग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.