Gonda News: खरगूपुर पांडेय पुरवा में उत्पाती लंगूर पकड़ा गया
गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: बेलसर, संवाददाता। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगूपुर पांडेय पुरवा और नकहा मजरे में पिछले कई महीनों से दहशत का पर्याय बने एक आक्रामक लंगूर को आखिरकार ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों से सोमवार को पकड़ लिया गया। वन विभाग से कोई मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने आपसी चंदा जुटाकर इटियाथोक से एक पेशेवर शिकारी को बुलाया और इस आतंक से मुक्ति पाई। पूर्व प्रधान चंद्रभान तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी ने बताया कि करीब चार महीने पहले नकहा मजरे में एक लंगूर ने आतंक मचाना शुरू किया था। वह कई ग्रामीणों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुका था। स्थिति इतनी भयावह थी कि नकहा में बंदर के काटने के कुछ दिनों बाद एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन बंदर के हाथ न आने पर टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.