गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: बालपुर। बालपुर चौकी क्षेत्र के रेरुवा गांव में मंगलवार दोपहर क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्येंद्र शुक्ला को अपशब्द कहने के बाद चाकू से हमला करने के प्रयास का मामला सामने आया है। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से चाकू बरामद किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि रेरुवा निवासी सत्येंद्र शुक्ला हाईवे किनारे जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनके अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अभिषेक उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने चाकू से हमला करने का प्रयास किया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: चाकूबाजी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को चाकू सहित चौकी ले गई। पुल...