गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले के 16 ब्लॉक क्षेत्रों की क्षेत्र पंचायतों के नियामक कार्यों और पंचायती राज विभाग की योजनाओं के संचालन में अब लापरवाही नहीं चलेगी। विकास कार्यों में सरकारी धन के नियमानुसार उपयोग और योजनाओं की निगरानी को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को शासन की निर्धारित व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निगरानी के लिए जिम्मेदारी डीएम की ओर से जारी पत्र के अनुसार क्षेत्र पंचायत स्तर पर बीडीओ के अधीन एडीओ पंचायत क्षेत्र पंचायत के सभी कार्यों की देखरेख करेंगे। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग से वित्त पोषित योजनाओं का अनुश्रवण और निरीक्षण भी एडीओ पंचायत करेंगे। इससे योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और ...