गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर कौड़िया पुलिस ने रविवार को रामविलास मौर्य के शिकायती पत्र पर गांव के ही पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है।

घटना का विवरण कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनगाई के मजरा मुसई पुरवा के निवासी रामविलास मौर्य ने कोर्ट में एक वाद दायर कर कहा कि करीब एक माह पहले वह अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। तभी गांव के ही जावन्ती देवी, सुशीला देवी, चिंताराम, मंशा राम, व अंकुल ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा व धारदार हथियार कुल्हाड़ी से मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्यायालय का आदेश न्यायालय ने मामले की गंभीरता से लेते हुए कौड़िया पुलिस को आवश्यक कार्...