गोंडा, अगस्त 2 -- Gonda News: खरगूपुर,(गोंडा) संवाददाता।बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने बरामदे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।ग्राम पंचायत वीरपुर झलैहिया के मजरा वीरपुर निवासी भगौती प्रसाद सोनकर 85 वर्ष पुत्र त्रिवेणी प्रसाद ने घर के बाहर बने बरामदे में टिन शेड के इंगल से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।वे लगभग तीन साल से प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे उनका इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...