Gonda News: केबिल में फॉल्ट से रातभर आधा शहर अंधेरे में
गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। शहर में बुधवार रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जेल रोड स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के अंदर केबिलों में तकनीकी फॉल्ट आने से पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे शिवा बख्तावर उपकेंद्र से जुड़े टाउन नंबर-एक, दो, तीन और चार फीडर से जुड़े आधे शहर की बिजली गुल हो गई। इससे रातभर अंधेरे और उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि शहर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। शहर में 33 केवी मेन लाइन फेल होने से बिजली गुल हो गई, जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात भर आपूर्ति ठप रही। बिजली कर्मियों ने रात में ही पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशा और उसे ठीक कर सप्लाई बहाल कराई। जेल रोड उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण नैय्यर कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, कांशीराम आवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.