गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सम्पत्ति हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता साधना सिन्हा पत्नी ओमप्रकाश ने तहरीर दी कि सावित्री देवी की संपत्ति को हड़पने की नीयत से विपक्षियों द्वारा कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज तैयार कराए गए तथा उनके आधार पर संपत्ति संबंधी अधिकार प्राप्त करने का प्रयास किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी वेद प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र शिवशंकर लाल श्रीवास्तव निवासी नाथ नगर का नाम प्रकाश में आया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को चिंटू बाबा मंदिर, साहबगंज के पास से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...