गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: बभनजोत, संवाददाता। खोडारे व भवानीगंज थानाक्षेत्र के सीमा पर स्थित कुआनों नदी में शनिवार शाम नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए डूबते हुए दो किशोरो को बचा कर बाहर निकाल लिया जबकि एक (15) वर्षीय किशोर नदी के तेज बहाव में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू की लेकिन शाम तक खोजने मे विफल रही। रविवार सुबह फिर से सर्च अभियान को शुरू किया गया तो करीब 10:30  बजे लापता किशोर का शव बरामद किया गया । बताया जाता है कि बस्ती जनपद के थाना सोनहा क्षेत्र के भोलापुर निवासी सरवरे आलम का   पुत्र आमिर (17 ) , बड़ा भाई खुशहाल (18)  अपने साथी अनमोल (15) पुत्र जमील के साथ शनिवार सांय भालूकोनी गांव के घाट के पास नहाने गया था। यह भी पढ़ें- Siddha...