गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोण्डा। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा ग्राम पंचायत में एचीवर फॉर्मर फाउंडेशन की ओर से किसानों को करीब पांच हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा ने पौधों के संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामसरन मिश्रा, मुकेश शुक्ला, संजय उपाध्याय, पवन तिवारी, विनय पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। प्रदेश सरकार की हरित पहल को आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...