गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। किसानों को उर्वरक समय पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल में इथेनॉल की मिलावट के विरोध में मंगलवार को अपना दल कमेरावादी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद उपलब्ध कराओ, प्रदेश में खाद संकट क्यों, भाजपा सरकार जवाब दो, इथेनॉल मिलावट की दुश्वारियां का जिम्मेदार कौन, जवाब दो जवाब दो के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष सन्तोष पटेल ने कहा कि साधन सहकारी समितियां पर खाद न मिलने से किसानों को बाजार से महंगे दामों पर ब्लैक खाद उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: खाद संकट और पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के विरोध में धरना उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल की मिलावट से बड़ी संख्या में दो पहिय...