गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। थाना पुलिस ने बीते रविवार की रात मां के साथ रामलीला देखने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। सीओ यूपी सिंह ने बताया कि विधिक कार्यवाही के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रविवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ चौराहे पर हो रही रामलीला देखने गयी थी। इसी बीच पुत्री थोड़ी दूर पर अंधेरे में लघुशंका करने गयी। आरोप है कि रामलीला देखने के आए युवक ने इसी दौरान किशोरी को पीछे से दबोच कर मुंह बंद दिया। वह किशोरी को जबरन घसीट कर थोड़ी दूर पर झाड़ी ले गया और वहां दुष्कर्म किया। यही नहीं घटना के ब...