Gonda News: कहासुनी पर दो भाइयों को पीटा
गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: खरगूपुर। आपसी बातचीत के दौरान व्यक्ति की लाठी डंडे से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने दो भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। बेलवा फूलपुर गांव के रामशंकर कश्यप ने बताया कि गांव के आनंद तिवारी से कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी व उनके भाई मनीष तिवारी ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.