गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजेहना में गुरुवार को मीना का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। हम वक्त बदल देंगे, हालात बदल देंगे, जो बात लगी बुरी, वह बात बदल देंगे, बेटी हूं मैं बेटी मैं तारा बनूंगी जैसी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। छात्राओं ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बच्चों ने कविता, नृत्य और गायन के माध्यम से दिखाई प्रतिभा कार्यक्र...