गोंडा, नवम्बर 10 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के शिक्षण संस्थान सचदेवा एकेडमी में बुधवार को विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय इन्दर कौर सचदेवा की 22वीं पुण्यतिथि विविध धार्मिक और शैक्षणिक आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। देर शाम कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन होगा। समारोह की शुरुआत दो दिनो से चल रहे अखण्ड साहिब पाठ के समापन और कीर्तन दरबार के साथ होगा। इसके बाद स्कूल के सभी कक्षाओ के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पुण्य तिथि पर श्रद्धांजिल सभा के पश्चात गुरु का लंगर संचालित होगा। प्रबन्धक सतपाल सिंह सचदेवा ने बताया की देर शाम आयोजित कवि सम्मेलन में अकबर ताज मध्य प्रदेश, रश्मि शरद लखनऊ, राज अनजाना प्रयागराज समेत गोण्डा के अवधी गीतकार शिव पूजन शुक्ल, रवीन्द्र पाण्डेय, याकूब अज्म और असलम घूरनपुरी, पीके प्रचण्ड, केके सि...