गोंडा, सितम्बर 9 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय कला उत्सव आयोजित हुआ। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्या अमिता पाण्डेय और नोडल अधिकारी अर्चना चौरसिया ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। संगीत गायन, एकल नृत्य समेत 12 विधाओं में 50 विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या अमिता पाण्डेय ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में अमिता पाण्डेय, नीतू खत्री, सुनीता श्रीवास्तव और किरन पाण्डेय शामिल रहीं। विजेताओं को प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: जिला स्तरीय कला उत्सव म...