Gonda News: करनैलगंज के रामपुर-बरदहा में 9.51 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम
गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। करनैलगंज क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। विकासखंड करनैलगंज की ग्राम पंचायत बरदहा के गांव रामपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए नौ करोड़ 51 लाख 43 हजार रुपये का इस्टीमेट तैयार किया गया है। यूपी सिडको ने यूपी पीडब्ल्यूडी के कॉस्ट इंडेक्स के आधार पर परियोजना की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। विभागीय जानकारी के अनुसार प्रस्तावित स्टेडियम में खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिसर में मुख्य भवन, बाउंड्रीवाल और गेट कॉम्प्लेक्स के साथ सीसी रोड व इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। जलनिकासी और मिट्टी भराई की भी व्यवस्था होगी। खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.