Gonda News: करंट लगने से राजगीर की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
गोंडा, जुलाई 27 -- Gonda News: परसपुर (गोंडा), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बिहुरी गोसाईं पुरवा में सोमवार को करंट लगने से एक राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी दुर्गा प्रसाद गोस्वामी (24) गांव के ही एक व्यक्ति के मकान की बाहरी दीवार पर प्लास्टर का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पोल से मकान में गए बिजली तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मकान स्वामी व साथ में कार्य कर रहे अन्य श्रमिकों ने तत्काल मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्गा प्रसाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.