Gonda News: कनेक्शन काटने पर कर्मी को लाठी-डंडों से पीटा, दो गिरफ्तार
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। बिजली विभाग के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और संविदा कर्मी पर हमला करने का मामला सामने आया है। कर्मचारी की मेडिकल जांच के बाद वजीरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुख्य अभियंता देवीपाटन यदुनाथ यर्थाथ ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी को पत्र लिखकर आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है गुरुवार को विद्युत वितरण खण्ड मनकापुर के अन्तर्गत मोहनपुर उपकेन्द्र के अवर अभियंता के नेतृत्व में ग्राम रसूलपुर में शिविर लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Gonda News: कनेक्शन जोड़ने से इनकार पर पीटने का आरोप उपभोक्ता स्वर्गीय नवाब अली के कनेक्शन पर 25,039 रुपये का बकाया था। कई बार नोटिस के बाद भी भुगतान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.