गोंडा, जुलाई 3 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज नगर पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय जमालखानी के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर विद्यालय परिसर से हटाकर बाहर शिफ्ट कर दिया गया। कार्यवाही के दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग ने निर्धारित योजना के अनुसार लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। गुरुवार सुबह विद्यालय परिसर के पास हाईटेंशन लाइन का पोल और तार क्षतिग्रस्त होने की घटना सामने आई थी। इस मामले को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तत्काल प्रभाव से विद्यालय के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन हटाने के निर्देश दिए थे और बिजली विभाग को बिना विलंब कार्रवाई करन...