गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर के व्यस्तम फैजाबाद रोड पर सोमवार को ओवरलोड गैस सिलेंडर लदे ट्रक का बेयरिंग टूटने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। दोपहर करीब 12 बजे ट्रक बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे फैजाबाद रोड से लेकर चौक बाजार और वीर अब्दुल हमीद चौराहा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक लगे जाम से बाजार में गाड़ियों से आए खरीदारों, दफ्तर जा रहे लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एकता चौराहा और वीर अब्दुल हमीद चौराहा की ओर से आने वाले वाहनों के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। कुछ ही देर में आसपास के सभी संपर्क मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और आवागमन ठप हो गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: ओवरलोड गैस सिलेंडर लदे ट्रक का बेयरिंग टूटा, घंटों जाम से जूझे शहरवासी स्थानीय लोगों के अनुसार...