Gonda News: ओडीओसी कार्यशाला में सभी विभागों ने साझा की जानकारी
गोंडा, अगस्त 23 -- Gonda News: गोण्डा। एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिले के लिए कचौड़ी और इटियाथोक के दही बड़े का चयन किए जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को बाजार से जोड़कर कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। कार्यशाला में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा आयुक्त और बाट-माप विभाग के प्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को योजना, स्वच्छता, पैकेजिंग, गुणवत्ता, फूड कलर्स और श्रम कानूनों की जानकारी दी। उद्यमी भूपेन्द्र आर्या ने कचौड़ी तथा इटियाथोक के कृपाशंकर शुक्ला ने दही बड़े की विशेषताओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर पैकेजिंग से स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.