Gonda News: ऑनलाइन हाजिरी न लगाने वाले पंचायत सहायकों पर लटकी तलवार
गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। तीन महीने से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले पंचायत सहायकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। पंचायत भवनों पर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने रोस्टरवार सचिवों और पंचायत सहायकों की ऑनलाइन वर्चुअल उपस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने का प्रमुख केंद्र हैं। यहां आने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। ग्रामीणों के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, जिससे उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और लापरवाही बरतने वालों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.