Gonda News: एलबीएस में वोकेशनल क्लासेस आज से शुरू
गोंडा, अक्टूबर 12 -- Gonda News: गोंडा l शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज में अध्यनरत बीए ,बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीकॉम के समस्त छात्र-छात्राओं की व्यावसायिक पाठ्यक्रम (वोकेशनल क्लासेस) की कक्षाएं 13 अक्टूबर से संचालित होगी l मनोविज्ञान ,भूगोल, वाणिज्य, गृह विज्ञान एवं शारीरिक शिक्षा की वोकेशनल क्लासेस महाविद्यालय के मुख्य परिसर में चलेंगी। जबकि भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान ,बी सीए ,बाबीए, कृषि एवं रसायन विज्ञान की वोकेशनल क्लासेस महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में चलेगी l प्रभारी प्राचार्य प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने विषय से संबंधित वोकेशनल क्लासेस की जानकारी के लिए कॉलेज की वेबसाइट एवं संबंधित विभाग से संपर्क स्थापित करें l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.