गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली के सोनी हरलाल गांव में चोरों ने हैरतअंगेज घटना को अंजाम देते हुए बिजली विभाग की 33 केवी हाईटेंशन लाइन को ही निशाना बना लिया। चोर बंद बिजली लाइन पर करीब एक किमी तार काट ले गए और विभाग को इसकी कानोंकान खबर नहीं हुई। विभाग के मुताबिक इस घटना से डेड लाइन का टूटा तार क्षेत्र में करंट प्रवाहित तार पर गिर गया जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर विभाग की टीम ने पहुंचकर उसे सही करवाया। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है 220 केवी जेल रोड उपकेंद्र से पहले धानेपुर उपकेंद्र को इसी हाईटेंशन लाइन से सप्लाई दी जाती थी। लोड बढ़ने पर अब बेंदुली से सप्लाई दी जानी लगी, जिससे यह लाइन बंद कर दी गई। बताया जाता है रात में चोरों ने इसी 33केवी...