गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। धानेपुर थानाक्षेत्र के छोटका नौवा गांव निवासी बुजुर्ग की सोहिला झील के सड़क के किनारे टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत हो गई है। करंट की चपेट में आने से वृद्ध का शव दो हिस्सों में बंट गया। मौके पर जुटे लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पहचान होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। गौरतलब है कि बिजली विभाग की लापरवाही से पत्रकार रंजीत तिवारी भी एचटी लाइन गिरने से मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी अमीरुलनिशा ने बताया कि पति इस्लाम अली उर्फ गूंगे (60)सोमवार को दोपहर में घर से सोहिला में स्थित खेत को घूमने की बात कहकर निकले थे लेकिन शाम तक नहीं लौटे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति झुलस गए हैं जिस पर व मौके पर पहुं...