Gonda News: एक सप्ताह में दो छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत
गोंडा, अक्टूबर 1 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बालकरामपुरवा में एक सप्ताह के भीतर दो छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से विद्यालय में चिंता का माहौल है। दोनों छात्राओं ने पढ़ाई के दौरान सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय लेकर गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य टीम भेजकर विद्यालय में छात्राओं की जांच कराई जाएगी। संक्रमण समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जाएगी। गुरुवार को कक्षा छह की छात्रा आयत पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसे अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी। साथी छात्राओं ने शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे छात्रा को निजी अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.