गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: वजीरगंज। थाने की एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को बड़कुइयां में ग्राम चौपाल का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के प्रभारी अनुरुद्ध सिंह और पुलिस टीम ने महिला से संबंधित अपराधों को लेकर जागरूक किया। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। इस मौके पर लल्लू शुक्ला, सुनील यादव, आनन्द यादव, सरिता, खुशबू वर्मा और गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...