Gonda News: उसरैना में जूनियर हाईस्कूल खुलवाने को दिया पत्र
गोंडा, अक्टूबर 16 -- Gonda News: रुपईडीह। ग्राम पंचायत उसरैना में जूनियर हाई स्कूल खुलवान के लिए डीएम प्रियंका निरंजन को लोगों ने पत्र सौंपा है। गांव के महेश कुमार तिवारी, अरुण तिवारी, सुरेंद्र कुमार पांडेय सहित सैकड़ो लोगों ने पत्र में कहा कि गांव में 18 मजरे हैं। गांव के सैकड़ों बच्चों को जूनियर स्तर के शिक्षा के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अधिकांश बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसलिए जल्द से जल्द गांव में जूनियर हाईस्कूल खुलवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.