गोंडा, सितम्बर 26 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। दरबार-ए-आलिया मीनाईया में शुक्रवार को उर्स-ए-मीनाई व जश्न-ए-दस्तारबंदी का आयोजन सज्जादानशीन हजरत जमाल मीना शाह की सरपरस्ती में हुआ। इस दौरान 20 हाफिज-ए-कुरआन और 12 कुर्रा की दस्तारबंदी व ताजपोशी की गई। जुमा की नमाज के बाद पैगम्बर-ए-इस्लाम, हजरत अली, हजरत इमाम हसन, हजरत इमाम हुसैन और हुजूर गौस-ए-पाक के मूए मुबारक की जियारत कराई गई। ईशा के नमाज़ के बाद महफिल का आगाज तिलावत-ए-कुरआन से हुआ। मुख्य वक्ता मुफ्ती मुहम्मद फुरकान मंजरी बरेली ने तालीम-ए-कुरआन की अहमियत पर रोशनी डाली। खतीब-ए-हिंद मौलाना मुहम्मद मुजक्किर खान ने औलिया-अल्लाह की शान बयान की। मुफ्ती नईम अमजदी अजहरी ने गौस-ए-आजम और हजरत शाह जमाल मीना की खिदमात का जिक्र किया। जामिया के चार छात्रों ने उर्दू, अंग्रेजी और अरबी में तकरीर पेश क...