गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज के लिए आई महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग रहा उचक्का धर लिया गया। मेडिकल कालेज के सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली चली आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक उचक्का महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने के बाद महिला के पति ने भी जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कई लोग उचक्के के पीछे दौड़ पडे। यह भी पढ़ें- Gonda News: मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई महिला की चेन छीन भागा उचक्का इस दौरान मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उचक्के को दबोच लिया। सुरक्षा गार्डों ने उचक्के को नगर कोतवाली पुलिस के...