गोंडा, जुलाई 28 -- Gonda News: रायबरेली, संवाददाता। यातायात व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में पुलिस विभाग को मिला इंटरसेप्टर वाहन अब सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस अत्याधुनिक वाहन की मदद से यातायात पुलिस चलते वाहनों की निगरानी कर सकेगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जा सकेगी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने एसपी कार्यालय से इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम, नंबर प्लेट पहचानने की तकनीकी, जीपीएस, कंप्यूटर और इंटरनेट आधारित ई-चालान प्रणाली लगी हुई है ‌। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: सावधान! बिना हेलमेट या सीट बेल्ट निकले तो कटेगा ई-चालान, 15 स्थानों प...