गोंडा, सितम्बर 3 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। डेमो ट्रेन का समय परिवर्तन होने एवं गोरखपुर वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव रेलवे स्टेशन बनगाई पर न होने के चलते प्रतिदिन गोंडा पढ़ने के लिए आने जाने वाले छात्र छात्राओं, अधिवक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सभी लोगों ने सामूहिक रूप से गुरुवार को अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक बनगाई राहुल पाठक को दिया है। रुपईडीहा नेपालगंज रोड से बहराइच रेल लाइन का उच्चीकृत कर गोंडा से ट्रेन संचालित करने पर गोंडा से बहराइच को जाने वाली डेमो ट्रेन के समय में परिवर्तन होने एवं गोरखपुर वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव रेलवे स्टेशन बनगाई पर न होने के कारण प्रतिदिन गोंडा पढ़ने के लिए आने जाने वाले छात्र छात्राओं,अधिवक्ताओं, व्यापारियों, दैनिक मजदूरो ,मरीजों, कर्मचारियों क...