Gonda News: इंटरसिटी का ठहराव और डेमू का समय बदलने की मांग
गोंडा, सितम्बर 8 -- Gonda News: रुपईडीह, संवाददाता। रेलवे स्टेशन बनगाई पर वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव व डेमू ट्रेन का समय पूर्ववत करने के लिए स्थानीय लोगों ने विधायक, सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री को पत्र भेजा है। साथ ही स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान शुरू कर स्टेशन अधीक्षक निशांत त्रिपाठी को एक ज्ञापन दिया। नेपालगंज रोड से बहराइच रेल लाइन का उच्चीकृत कर गोंडा से ट्रेन संचालित करने पर गोंडा से नेपालगंज रोड को जाने वाली डेमू ट्रेन के समय में परिवर्तन होने और वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव रेलवे स्टेशन बनगाई पर न होने के कारण दैनिक यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। रोजाना गोंडा पढ़ने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ अधिवक्ता, व्यापारी, दैनिक मजदूर, मरीज आते जाते हैं। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संचालन को लेकर दैनिक यात्रियों ने एक मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.