गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: गोण्डा। सरकारी आवास पाने के लिए एक विधवा को कथित तौर पर रुपये मांगने का सामना करना पड़ रहा है। झंझरी ब्लॉक की चंदवतपुर ग्राम पंचायत निवासी रानी पत्नी स्वर्गीय दीनानाथ ने डीएम को शिकायती पत्र देकर ब्लॉक कर्मचारी पर 15 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई और आवास दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र में रानी ने बताया कि उनके पति की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह गांव में एक जर्जर छप्पर के नीचे रहने को मजबूर हैं। छप्पर की हालत इतनी खराब है कि कभी भी गिर सकता है। बारिश और खराब मौसम में परिवार को काफी परेशानी होती है।पीड़िता का आरोप है कि आवास सूची में नाम शामिल करने के लिए उनसे 15 हजार रुपये मांगे। आर्थिक तंगी ...