गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: मनकापुर, संवाददाता। विश्व हिन्दू महासभा गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री कृष्ण मोहन चौबे ने छात्रा को भगाने के आरेापी की गिरफ्तार न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने व जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करके जेल भेजने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर आगामी 24 जुलाई से पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली परिसर में धरने पर बैठने की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ छात्रा को गैर समुदाय का युवक भगा ले गया है। इस मामले में पीडिता की तहरीर पर राजू खां, तशरीफ व एक महिला के खिलाफ नाबालिग बालिका को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दिन रात एक करके आरोपी व बालिका को बरामद करने में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी गौरव स...