गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: बेलसर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुर्जनपुर से गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान साफ कर दिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब सेंटर पर तैनात सीएचओ दिव्यता पहुंचीं। सेंटर का ताला टूटा पड़ा था और अंदर रखा सामान तितर-बितर था। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे जब सीएचओ दिव्यता सेंटर पहुंचीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर फ्रीज, कूलर, इन्वर्टर-बैटरी, पंखा, ट्यूबलाइट, ऑफिशियल कुर्सियां, बीपी मशीन और छोटा सोलर पैनल गायब मिले। सीएचओ ने बताया कि इससे पूर्व करीब दो वर्ष पहले भी सेंटर में चोरी की घटना हुई थी। सीएचओ दिव्यता ने सीएचसी अधीक्षक बेलसर को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। सीएचसी अधीक्षक ने मामले क...