गोंडा, सितम्बर 28 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । आफत की बारिश के पांचवें दिन अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगातार बारिश और जलभराव के कारण कई दिनों तक अस्पताल की सेवाएं प्रभावित रहने के बाद सोमवार को ओपीडी शुरू हुई तो सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक मरीज और तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मरीजों का सबसे अधिक दबाव पैथोलॉजी और ओपीडी में देखने को मिला। लंबी कतार में लगे मरीजों के बीच धक्का-मुक्की होती रही। भीड़ को नियंत्रित करने में सुरक्षा गार्डों को भी पसीने बहाने पड़े। पैथोलॉजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ जमा हो गई थी। संख्या बढ़ने के कारण यहां मरीजों के बीच कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही। जांच कराने पहुंचे लोगों को काफी देर तक अपनी बारी का इ...