गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: खरगूपुर। आपसी विवाद में युवक को मशीन की हैण्डल से मारा जिससे वह घायल हो गया। थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल निवासी संदीप कुमार शुक्ल पुत्र रामपाल ने आरोप लगाया है कि उसकी गांव के अटल शुक्ल पुत्र सुभाष शुक्ला से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि अटल ने उस पर मशीन के हैंडल से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: मेड़ काटने के विवाद को लेकर लाठी-डंडे से पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...