गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत करदा निवासी हनुमान चौहान ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बीते मंगलवार को महिलाओं के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर करदा चौराहे पर गांव के हरिश्चंद्र व उनकी पत्नी रामलली ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लाठी-डंडे से मारापीटा तथा दुबारा मारने पीटने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...