गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत डल्लापुर ओझा गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि बुधवार सुबह कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के कृष्णा गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता ने मिलकर लड़की मीनाक्षी व पत्नी श्रीमती को अपशब्दो का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड व डंडे से मारा पीटा। साथ ही दोबारा मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...