गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के डेरा जमाने और मरीजों व तीमारदारों के बीच घूमने की समस्या को लेकर अब अस्पताल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने नगर पालिका परिषद को पत्र भेजकर कैटल कैचर की मदद से परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने का अनुरोध किया है। हिन्दुस्तान में अस्पताल में कुत्तों के जमावड़े से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ है। मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग के साथ ही ओटी के आसपास, वार्डों और अन्य स्थानों पर बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के घूमने की शिकायत सामने आई थी। यह भी पढ़ें- आक्रामक कुत्तों में माइक्रोचिप लगाने को चौथी बार टेंडर रात के समय कई कुत्ते अस्पताल परिसर में ही आर...