गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी व अंग्रेजी शराब भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम माधवपुर चकता में दबिश देकर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे आरोपी देव प्रयाग शुक्ला उर्फ बबला शुक्ला पुत्र बढ़ी नाथ शुक्ला निवासी माधवपुर चकता को गिरफ्तार किया । उसके कब्जे से 270 देशी शराब के पाउच (कुल 54 लीटर), 360 एमएल अंग्रेजी शराब तथा शराब बिक्री के 1,200 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं एक कार भी बरामद की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...