गोंडा, जुलाई 6 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चंदापुर डाकखाना मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में निजी कंपनी का कर्मचारी गंभीर रूप जख्मी हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। अयोध्या-गोंडा हाईवे पर रविवार देर शाम चन्दापुर के डाकखाना मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर में निजी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत संतोष सिंह (40) निवासी अनुभुला गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया रहा है कि वह शाम को ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: बाइकों की टक्कर में निजी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत आगे जा रहे बाइक सवार द्वारा अचानक बाइक मोड़ने के चलते हादसा हो गया। गंभीर रू...